logo

BIHAR : 25 अक्टूबर को भारत लौट आएंगे लालू, सिगांपुर में करवा रहे किडनी का इलाज

lalu_yadav7.jpg

दिल्ली:
राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) इन दिनों सिगांपुर (Singapore) में इलाज करवा रहे हैं। लालू 25 अक्टूबर को भारत लौट आएंगे। छठ महापर्व से पहले उनके लौटने के बावजूद भी राबड़ी देवी के छठ करने पर अभी भी संशय बरकरार है। अब तक छठ को लेकर किसी प्रकार की सूचना नहीं आई है। ऐसे में कोई तैयारी नहीं दिख रही है।


25 अक्टूबर तक ही देश से बाहर रहने की अनुमति
बता दें कि लालू यादव को कोर्ट की ओर से देश से बाहर रहने की अनुमति केवल 25 अक्टूबर तक ही है। अगर उनका इलाज लंबा चला, तो वे कोर्ट से समय बढ़ाने का अनुरोध भी कर सकते हैं। लालू प्रसाद सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी के घर पर हैं। उनके इलाज के लिए बड़ी बेटी मीसा भारती और राबड़ी देवी भी अभी सिंगापुर में हैं।


इन बिमारियों से जूझ रहे हैं लालू
बता दें कि लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन, थैलीसीमिया (रक्त से संबंधित बीमारी), ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत, POST AVR (हृदय से सम्बंधित) बीमारियों से ग्रस्त हैं।